0

UP Weather: यूपी में शीतलहर का प्रकोप, रेड अलर्ट जारी; स्कूल बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

By Dec 20, 2025

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी हुई है, जहां बर्फीली हवाओं और शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आगामी 24 घंटों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

बरेली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सूरज के दर्शन न होने और पछुआ हवाओं के चलने से गलन और ठिठुरन बनी रही। शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर निगम द्वारा अलाव जलाए गए हैं, जहां लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।

घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई है, जिससे हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बस और कार चालकों को दिन में भी फाग लाइट और हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, वहीं बरेली से मुंबई की हवाई सेवाएं भी प्रभावित रही।

बढ़ती ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए पीलीभीत में बीएसए ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 20 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई तथा आईसीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। शाहजहांपुर में भी शीतलहर के कारण पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जहां दृश्यता घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गांव के घेर में लगी भीषण आग, भैंस की जलकर मौत, एक व्यक्ति झुलसा (Fire News)

थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के मंगदपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक घेर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को इकट्ठा...
By Dec 20, 2025

Agra traffic jam: मेट्रो निर्माण से हाईवे पर लगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग भी ठप

आगरा में शनिवार शाम को मेट्रो निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। खंदारी से गुरु का ताल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को घंटों जाम में फंसे...
By Dec 20, 2025

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: कासगंज news, छात्रों को सफल होने के लिए मिले खास टिप्स

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नजदीक हैं। कासगंज जिले में भी छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार जिले में कुल 40,362 परीक्षार्थी 64...
By Dec 20, 2025

Agra news: कैबिनेट मंत्री के भाई की जिला अस्पताल में मौत, लाइन में खड़े-खड़े बिगड़ी तबीयत

आगरा के जिला अस्पताल में शनिवार को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई उमेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 61 वर्षीय उमेश कुमार पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत लेकर अस्पताल...
By Dec 20, 2025

CJI Suryakant के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर आगरा में हड़कंप, जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के चार्टर्ड प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने पर आगरा जिला प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब मुख्य न्यायाधीश इटावा में आयोजित एक हिंदी...
By Dec 20, 2025

UP Weather Update: शीतलहर का रेड अलर्ट, 40 जिलों में घना कोहरा छाया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र के 40 जिलों के लिए भीषण शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। दो पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता के कारण इन क्षेत्रों में कड़ाके...
By Dec 20, 2025

रायबरेली में जमीन विवाद: नाती ने नानी की पीट-पीटकर की हत्या, Raebareli crime news से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक नाती ने अपनी नानी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे हरि भजन मजरे सान्हूकुआं गांव की है, जहां आरोपी...
By Dec 20, 2025

IVRI Bareilly news: ‘सिर्फ डिग्री नहीं, देश बदलने का जज्बा चाहिए’, नवागत छात्रों को मिला शोध और नवाचार का मंत्र

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) ने हाल ही में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की है। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों से अवगत कराने और उन्हें प्रेरित...
By Dec 20, 2025

साझा करें