आगरा में प्रोफेसर से चेन लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस Encounter में एक घायल
आगरा पुलिस ने करकुंज मार्ग पर प्रोफेसर से चेन लूटने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व तमंचा बरामद किया है। आरोपियों ने लूटी गई चेन को 60 हजार रुपये में बेच दिया था, जिसमें से 30 हजार रुपये मौज-मस्ती में उड़ा दिए गए थे।
यह घटना 13 दिसंबर की रात को हुई थी, जब प्रोफेसर आस्था शर्मा अपनी ननद के साथ कार की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली थी। इस घटना के बाद प्रोफेसर बुरी तरह घबरा गई थीं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडीक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान यमुनाब्रिज निवासी उपदेश उर्फ रॉकी और पिनाहट निवासी प्रमोद वर्मा को पकड़ा गया। घेराबंदी के दौरान उपदेश ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली उपदेश के पैर में लगी। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी उपदेश के खिलाफ पहले से ही 15 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर दो बार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर्र कानूनी कार्रवाई कर रही है।
गांव के घेर में लगी भीषण आग, भैंस की जलकर मौत, एक व्यक्ति झुलसा (Fire News)
Agra traffic jam: मेट्रो निर्माण से हाईवे पर लगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग भी ठप
Agra news: कैबिनेट मंत्री के भाई की जिला अस्पताल में मौत, लाइन में खड़े-खड़े बिगड़ी तबीयत
आगरा में रोडवेज बस चालकों को सख्त निर्देश, कोहरे में ओवरटेक पर रोक (Agra news)
आगरा नगर निगम का एक्शन: Airtel और Torrent Power पर 9.39 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है agra news?
आगरा में उत्तरी बाइपास के बावजूद जाम, DM ने दिए निर्देश | Agra news
आगरा: Northern Bypass चालू होने के बाद भी सिकंदरा चौराहा पर ट्रैफिक जाम क्यों?
आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय में हिंदी सीखने आएंगे विदेशी छात्र, Russia के बाद England, France में भी दिलचस्पी
