Bigg Boss Telugu 9: फिनाले से पहले कंटेस्टेंट कल्याण पडला को गंभीर चोट
Bigg Boss Telugu 9 का ग्रैंड फिनाले नजदीक है, लेकिन इससे पहले शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक कल्याण पडला को गंभीर चोट लग गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण पडला को एक टास्क के दौरान सिर में चोट लगी है।
कल्याण पडला को तुरंत बिग बॉस हाउस के मेडिकल रूम में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चोट काफी गंभीर है, जिसके चलते मेकर्स और कल्याण के बीच उनके आगे के सफर को लेकर बातचीत चल रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कल्याण पडला अनऑफिशियल वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे हैं और उन्हें सीजन 9 का संभावित विजेता माना जा रहा है।
कल्याण पडला के अलावा, थानुजा पुट्टस्वामी, संजना गलरानी, डेमन पवन और एमेनुअल टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 21 दिसंबर को शाम 7 बजे स्टार मां पर प्रसारित होगा और JioHotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।
इस सीजन की शुरुआत 7 सितंबर को हुई थी, जिसमें कुल 22 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। शो को तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन का कॉन्सेप्ट ‘रणरंगम’ था, जिसमें सेलिब्रिटीज और कॉमनर्स के लिए दो अलग-अलग घर बनाए गए थे।
