मनोज पाहवा ने बताया ‘The Bads of Bollywood’ में गाली देने पर क्या हुआ, Aryan Khan ने दी थी SRK की मंजूरी
अभिनेता मनोज पाहवा ने हाल ही में आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सेट पर हुए एक दिलचस्प वाकये का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट में कुछ अपशब्दों और गालियों के इस्तेमाल को लेकर उन्हें काफी हिचकिचाहट हो रही थी। यह सीरीज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू है और इसमें मनोज पाहवा ने एक अहम किरदार निभाया है।
मनोज पाहवा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार उनकी आर्यन खान से बहस भी हुई। उन्होंने आर्यन से कहा कि स्क्रिप्ट में इतनी गालियां क्यों हैं, और एक जगह पर उन्हें शाहरुख खान के लिए ‘घंटे का बादशाह’ जैसा शब्द इस्तेमाल करना था, जिस पर उन्हें सबसे ज्यादा आपत्ति थी। पाहवा ने कहा कि उन्हें लगा कि शाहरुख खान के लिए ऐसे शब्द बोलना सही नहीं होगा।
पाहवा की हिचकिचाहट को देखकर आर्यन खान ने उन्हें भरोसा दिलाया। आर्यन ने कहा कि शाहरुख खान ने खुद स्क्रिप्ट पढ़ी है और उन्हें ये संवाद पसंद आए हैं। आर्यन ने मनोज पाहवा से कहा, “सर, मेरा यकीन कीजिए, यह अच्छा लगेगा। डैड ने बोला है ये रखना जरूर।” इस आश्वासन के बाद ही मनोज पाहवा ने उन दृश्यों दृश्यों को शूट किया। यह खुलासा दिखाता है कि शाहरुख खान ने अपने बेटे के पहले प्रोजेक्ट में रचनात्मक तौर पर सक्रिय भागीदारी निभाई थी।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को भारत में IMDb की 2025 की सबसे पॉपुलर सीरीज भी घोषित किया गया है। यह सीरीज अपनी अनूठी कहानी और बोल्ड संवादों के कारण चर्चा में रही है।
