यूपी के ESIS अस्पतालों में सुधरेगी स्वास्थ्य सेवा, 89 विशेषज्ञ डाक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव (UP health news)
उत्तर प्रदेश के कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIS) अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश भर के ESIS अस्पतालों में 89 विशेषज्ञ डाक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। इस पहल से लाखों बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
वर्तमान में ESIS अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रदेश में 35 हजार बीमित कर्मचारी और उनके परिवार के लगभग एक करोड़ लोग इन अस्पतालों पर निर्भर हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के चलते आर्थो, नेत्र रोग, बाल रोग और पैथोलॉजी जैसी सेवाओं में विशेष दिक्कतें आती हैं।
ESIS निदेशालय ने इन विशेषज्ञ डाक्टरों की भर्ती के लिए संविदा पर प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें आर्थो, नेत्र रोग, पैथालाजिस्ट, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निदेशक सौम्या पांडेय ने पुष्टि की है कि भर्ती का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है।
कानपुर क्षेत्र में कानपुर, कानपुर देहात, झांसी, इटावा, फर्रुखाबाद, उन्नाव, फतेहपुर जैसे जिले शामिल हैं, जहां ESIS के कई अस्पताल और डिस्पेंसरी डिस्पेंसरी हैं। इस भर्ती से इन सभी क्षेत्रों के बीमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी।
