यूपी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट! 65 जिलों में छाएगा घना कोहरा, तापमान में भारी गिरावट
उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 65 जिलों के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पछुआ हवाओं के तेज होने और पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इसका असर प्रदेश के 60 से अधिक जिलों पर पड़ेगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) बहुत कम हो जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अचानक मौसम में यह बदलाव पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण हुआ है। दिन के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस बीच, जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि यदि पाले की स्थिति बनती है तो वे खेत में हल्का धुआं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है, लेकिन ठंड बढ़ने पर सावधानी जरूरी है।
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में सेंध! CBI और रक्षा मंत्रालय की टीम ने की घंटों जांच, अधिकारियों में हड़कंप
लखनऊ T20I: कोहरे ने बिगाड़ा खेल, क्या पहली बार रद्द हुआ क्रिकेट मैच? जानें इतिहास
लखनऊ T20I में कोहरे की जीत! क्या इससे पहले भी कोहरे ने रोका है कोई अंतरराष्ट्रीय मैच?
प्रदूषण ने छीना मैच: लखनऊ में IND vs SA टी20 रद्द, थरूर बोले- ‘केरल में क्यों नहीं?’
