अक्षय खन्ना के ‘बौजी मूव्स’ पर फिदा हुए रैपर Flipperachi, तारीफ में कही ये बात
फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनेता अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार बखूबी अदा किया है। इस कैरेक्टर में अक्षय ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। इसके अलावा फिल्म में मौजूद ‘FA9LA’ सॉन्ग पर अक्षय के कमाल के डांस की चर्चा भी हर तरफ हो रही है।
इस बीच ‘FA9LA’ सॉन्ग के रैपर Flipperachi उर्फ हुस्साम आस्सिम ने अक्षय खन्ना के डांस की जमकर तारीफ की है और उनके डांस मूव्सी को ‘बौजी मूव्स’ बताया है। Flipperachi मूलरूप से बैहरीन रैपर है और लंबे समय से मिडिल ईस्ट में अपने संगीत और गानों के दम पर श्रोताओं का दिल जीत रहे हैं। 2024 में Flipperachi का ‘FA9LA’ सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे अब ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में Flipperachi ने इस मामले को लेकर खुलकर बात की है और कहा है- ”उनका डांस अद्भूत था, मानो जैसे बौजी (स्टाइलिश) मूव्स। वह अपने बड़े नेचुरल तरीके से गाने पर झूमते हुए नजर आए, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। विलेन के किरदार में इस तरह के डांस मूव्स के साथ एंट्री करना, वाकई दर्शनीय रहा। सच कहो तो उन्होंने मेरे गाने पर प्यूर वाइव्स मैच की।” बता दें कि बौजी एक स्लैंग शब्द है, जिसका मतलब स्टाइलिश और शानदार चीजों से होता है।
इस तरह से Flipperachi ने ‘FA9LA’ सॉन्ग पर अक्षय खन्ना के डांस की प्रशंसा की। इसके अलावा बहरीन रैपर ने भारत आने को लेकर अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने बताया- ”फिलहाल हमारी बातचीत चल रही है। हम भारत आने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो जल्द ही पूरी हो सकती है। मैं बादशाह और पंजाबी आर्टिस्ट संग मिलकर कोलाब करना चाहता हूं।”
