सलमान खान के ‘बिग बॉस’ और अमिताभ बच्चन के ‘केबीसी’ को पछाड़कर इस शो ने जीता नंबर 1 का ताज
रियलिटी शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, और यह उनकी रेटिंग्स और पसंद से साफ झलकता है। दर्शक अब सिर्फ ड्रामा नहीं, बल्कि हंसी, भावनाएं और टैलेंट का मिश्रण देखना चाहते हैं। यही कारण है कि एक कुकिंग रियलिटी शो ने इस बार लोकप्रियता के मामले में ‘बिग बॉस 19’ और ‘केबीसी 17’ को पीछे छोड़ दिया है। Ormax Media की 8 से 14 दिसंबर की टॉप 5 लिस्ट में इस शो ने लगभग 4.8 मिलियन व्यूज के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस शो में सेलिब्रिटी शेफ्स की चुनौतियों को दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया ‘बिग बॉस’ सीजन 19, जो काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, फिर भी टॉप 5 में बना हुआ है। पिछले हफ्ते इसे 4.3 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं, इंडियन आइडल सीजन 16 को 1.6 मिलियन व्यूज मिले। अमिताभ बच्चन के ‘केबीसी 17’ को 1.4 मिलियन लोगों ने देखा, जिसकी लोकप्रियता का श्रेय बच्चन साहब की होस्टिंग और कंटेस्टेंट्स की प्रेरक कहानियों को जाता है। विजय सेतुपति के शो को भी 1.2 मिलियन व्यूज मिले, जहां ड्रामा और रणनीतियों ने दर्शकों को बांधे रखा।
नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का नया अवतार, क्या IPL 2026 का खिताब पक्का?
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
Vantara में Messi का ‘देसी’ अवतार! Ambani के सेंटर में की पूजा, बाघ के साथ खिंचवाई तस्वीर
अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में मेसी का देसी अंदाज: हाथी संग फुटबॉल, बाघों के साथ तस्वीरें और हिंदू पूजा में भागीदारी
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
