नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: अब 200 और 500 के नोट लेकर जा सकेंगे सीमा पार, जानें नई सीमा और नियम
नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब भारतीय नागरिक 200 और 500 रुपये के नोट प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये तक सीमा पार ले जा सकते हैं। यह व्यवस्था 9 नवंबर 2016 के बाद जारी नई श्रृंखला के नोटों पर लागू होगी। नेपाल सरकार के प्रवक्ता और संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जगदीश खरेल ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की जानकारी दी।
इस निर्णय से पहले, 100 रुपये से अधिक मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों को नेपाल में ले जाने पर पाबंदी थी। इस पाबंदी के कारण सीमा पार व्यापार करने वाले व्यापारियों, पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली श्रमिकों को काफी परेशानी होती थी।
नेपाल सरकार का मानना है कि इस कदम से सीमा पार व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, भारत में कार्यरत नेपाली श्रमिकों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी। यह निर्णय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 100 रुपये से अधिक मूल्यवर्ग के नोटों को नेपाल में उपयोग की अनुमति संबंधी परिपत्र जारी करने के बाद लिया गया है। नेपाल सरकार ने आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद यह फैसला लिया है।
नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का नया अवतार, क्या IPL 2026 का खिताब पक्का?
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
Vantara में Messi का ‘देसी’ अवतार! Ambani के सेंटर में की पूजा, बाघ के साथ खिंचवाई तस्वीर
अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में मेसी का देसी अंदाज: हाथी संग फुटबॉल, बाघों के साथ तस्वीरें और हिंदू पूजा में भागीदारी
दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
