बीच हवा में विदेशी महिला की जान पर बन आई, प्लेन में मौजूद कांग्रेस नेता ने ऐसे बचाई जिंदगी
रविवार को इंडिगो के विमान से गोवा से दिल्ली जा रही एक कैलिफोर्निया की महिला को स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोवा से इंडिगो के विमान के उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही अमेरिका की 34 साल की जेनी नाम की महिला को बेचैनी और कंपकंपी महसूस हुई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। वह अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही थी और वह दिल्ली में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। हालांकि, विमान में डॉक्टर से राजनेता बनीं डॉ. अंजलि निंबालकर भी मौजूद थीं, जिनकी मदद से विदेशी महिला की जान बच गई।
बता दें कि विमान में यात्री संबोधन प्रणाली के माध्यम से डॉक्टर को बुलाने से पहले ही डॉ. अंजलि निंबालकर वहां पहुंची और महिला की देखरेख में लग गईं। उनके इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण विदेशी महिला की जान बच गई। डॉ. अंजलि निंबालकर पेशे से चिकित्सक हैं, जो कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर विधनसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक हैं।
डॉ. अंजलि निंबालकर ने तुरंत यात्री को पूरी मेडिकल सहायता दी। शुरुआती उपचार के बाद विदेशी महिला होश में आ गई। इसके बाद चिकित्सक ने महिला को इलेक्ट्रोलाइट घोल पिलाया, जो वह खुद अपने साथ लेकर आई थीं। स्थिति सामान्य होने के बाद डॉ. अंजलि निंबालकर अपनी सीट पर लौट आईं। इसके बाद केबिन ने कप्तान को प्लेन के भीतर की मौजूदा आपात चिकित्सा स्थिति के बारे में सूचित किया और दिल्ली में प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की गई।
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?
मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?
AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह
कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल
दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?
