0

झारखंड में बड़ा विवाद: मुंडन आंदोलन के बाद सरना आदिवासियों ने किया ‘बड़ा दिन’ का बहिष्कार, चर्च न जाने की अपील

By Dec 15, 2025

झारखंड में सरना आदिवासियों और ईसाई समुदाय के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। सरना आदिवासी संगठनों का आरोप है कि मतांतरित आदिवासी एसटी वर्ग का अनुचित लाभ उठाकर सरकारी नौकरियों और आरक्षण में मूल आदिवासियों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईसाई बने आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

इसी मुद्दे को लेकर झारखंड में सरना धर्म कोड की मांग और बढ़ते धर्मांतरण के विरोध में आदिवासी समाज ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जताया। राजधानी रांची में राजभवन के सामने आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय सरना समिति की उपाध्यक्ष एवं चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत ने अपने बाल मुंडवाकर प्रतीकात्मक और तीखा विरोध दर्ज कराया। इस घटना ने राज्यभर में आंदोलन को और चर्चा में ला दिया है।

इस बीच बोकारो सरना विकास समिति ने बड़ा दिन (25 दिसंबर) को लेकर महत्वपूर्ण आह्वान किया है। समिति ने अपील की है कि आदिवासी समाज के लोग 25 दिसंबर को चर्च न जाकर सरना और जेहरा स्थल में जाकर सरना मां की पूजा करें। बोकारो सरना विकास समिति के अध्यक्ष महेश सिंह मुंडा ने कहा कि सरना धर्म आदिवासियों का मूल और प्राचीन धर्म है, जिसकी जड़ें प्रकृति उपासना, सामाजिक समरसता और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हजारों वर्षों तक सरना धर्म का पालन करते हुए प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जिया। यही धर्म आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है। मुंडा ने चिंता जताई कि बीते कुछ वर्षों में विभिन्न प्रलोभनों, भ्रम या दबाव के कारण समाज के कुछ लोग अपने मूल धर्म से दूर हुए हैं, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासी भाई-बहनों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपने मूल सरना धर्म में लौटें और अपनी जड़ों से फिर से जुड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अपील पूरी तरह शांतिपूर्ण, सम्मानजनक और आत्मचिंतन पर आधारित है, इसमें किसी भी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं है। साथ ही, उन्होंने धर्मांतरण से जुड़े संगठनों से आदिवासी समाज की धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान करने का आग्रह किया।

महेश सिंह मुंडा ने जानकारी दी कि 25 दिसंबर को बोकारो स्थित सरना स्थल में सरना मां की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद पाहन द्वारा खिचड़ी सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी संस्कृति, आस्था और एकता को मजबूत करने की अपील की। समिति ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान से ही आदिवासी समाज का भविष्य सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुफ्त जांच का दावा खोखला! धनबाद सदर अस्पताल में अब डेंगू और प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए भी चुकाने होंगे पैसे

धनबाद के सदर अस्पताल में अब प्रेग्नेंसी जांच मुफ्त नहीं होगी। इसके साथ ही डेंगू टेस्ट के लिए भी शुल्क देना होगा। पहले ये सेवाएं निशुल्क थीं। सदर अस्पताल में विभिन्न पैथोलॉजी जांच के लिए...
By Dec 15, 2025

BDO कार्यालय में बिचौलिए का तांडव: नशे में घुसकर दी गोली मारने की धमकी, SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज

लातेहार के बालूमाथ प्रखंड कार्यालय में मनरेगा योजना को लेकर मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कथित मनरेगा बिचौलिया ने कार्यालय में घुसकर हंगामा कर दिया। इस मामले को गंभीरता से...
By Dec 15, 2025

रांची: ट्रक मालिकों का बड़ा अल्टीमेटम, ‘नगद भाड़ा नहीं मिला तो ठप होगा परिचालन

सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के किचटो में विस्थापित प्रभावित ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने भाड़ा भुगतान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि संबंधित डीओ होल्डर...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

धनबाद में जहरीली गैस का कहर, दो बच्चों समेत चार अस्पताल में भर्ती; राहत शिविरों में भी दहशत

धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार गैस रिसाव के कारण लोग रोजाना बीमार पड़ रहे हैं।...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

साझा करें