0

चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

By Dec 14, 2025

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व दिनदहाड़े चांदी कारोबारी से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई चांदी का शेष हिस्सा, तमंचा और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को रिफाइनरी फ्लाईओवर पर आगरा के चांदी व्यापारी जतिन कुशवाह से बाइक सवार बदमाशों ने 8 किलो 700 ग्राम मिश्रित चांदी लूट ली थी। इस घटना के बाद सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के नेतृत्व में एसओजी सहित तीन टीमें गठित की गई थीं। दो दिन बाद पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को अगनपुरा के जंगल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर करीब चार किलो चांदी बरामद की थी।

इसके बाद से तीन बदमाश फरार चल रहे थे, जिन पर एसएसपी श्लोक कुमार ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को एसओजी प्रभारी राकेश यादव और रिफाइनरी पुलिस टीम वांछितों की तलाश में गश्त कर रही थी। सटीक सूचना पर पुलिस टीम की रेलवे स्टेशन के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन उर्फ नवदीप, लक्ष्मण और आशीष घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई साढ़े पांच किलो चांदी, तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मनरेगा खातों में 20 लाख की सेंधमारी, मथुरा से पकड़े गए ठग; जानिए कैसे होता था यह ‘खेल’

उत्तर प्रदेश के मनरेगा बैंक खातों में साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है, जिसके तार मथुरा से जुड़े बताए जा रहे हैं। साइबर ठगों ने खातों से अवैध रूप से 20 लाख रुपये का...
By Dec 14, 2025

धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी, मथुरा में प्रार्थना सभा के दौरान छलके आंसू; बेटियों की गैरमौजूदगी पर कही ये बात

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। लगभग दो सप्ताह तक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद 29 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनका...
By Dec 14, 2025

धर्मेंद्र के निधन के बाद भावुक हुईं हेमा मालिनी, मथुरा की प्रार्थना सभा में नहीं पहुंचीं ईशा और अहाना देओल

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। 29 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद, हेमा मालिनी ने...
By Dec 14, 2025

मथुरा में धारा 163 लागू, डीएम ने जारी किए सख्त आदेश; जानिए क्या हैं पाबंदियां

मथुरा के डीएम सीपी सिंह ने आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए जिले में तत्काल प्रभाव से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। यह निषेधाज्ञा...
By Dec 14, 2025

किशोरी को भगाकर ले गया था युवक, मथुरा में ट्रक ने मारी टक्कर; दर्दनाक हादसे में मौत

संवाद सहयोगी, नारखी। युवक के साथ गई किशोरी की मथुरा के महावन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका मथुरा में उपचार चल रहा है। शनिवार को किशोरी का शव...
By Dec 14, 2025

साझा करें