आगरा की 4 सड़कों के लिए 23 लाख की पहली किस्त जारी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
आगरा में धनौली-सिरौली मार्ग सहित चार सड़कों की मरम्मत की मंजूरी मिल गई है। शासन ने संबंधित सड़कों की मरम्मत के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है। शनिवार को इसका आदेश लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप ने जारी किया। धनौली-सिरौली मार्ग के लिए 23 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इसके लिए प्रयास किए थे।
धनौली-सिरौली मार्ग की लंबाई 1.14 किमी है। लोक निर्माण विभाग 63.54 लाख रुपये से मरम्मत कराएगा। शनिवार को 23 लाख रुपये की पहली किस्त रिलीज हुई। जगनेर रोड स्थित राठौर हाउस से नगला मेहंदी होते हुए सोहल्ला फाटक तक मार्ग का निर्माण होगा। इस पर 80.65 लाख रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त 28.22 लाख रुपये रिलीज हो गई।
इसी तरह से कागारौल फतेहपुर सीकरी से राजस्थान सीमा तक रोड की मरम्मत 54.29 लाख रुपये से होगी। 19 लाख रुपये की पहली किस्त रिलीज हुई है। शमसाबाद स्थित नयाबांस, चंदीपुर, निहावा, इरादतनगर मार्ग की 72.60 लाख रुपये से मरम्मत होगी। पहली किस्त 25.41 लाख रुपये रिलीज हुए हैं। मलपुरा क्षेत्र की दो सड़कें लंबे समय से जर्जर थीं। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। मंत्री के प्रतिनिधि अभिनव ने बताया कि सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी।
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ ‘मिसाइल मैन’ का सफर, छात्रों ने डॉ. कलाम के जीवन को किया मंच पर प्रस्तुत
ममता शर्मसार: पति से झगड़े के बाद नवजात को सड़क पर छोड़ा, कुत्तों ने घेरा; लोगों ने बचाई जान
पति से झगड़े के बीच सड़क पर नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, कुत्तों ने घेरा, लोगों ने बचाई जान
बेटे को विंग्स लगाकर भावुक हुए माता-पिता, आयुष चाहर ने भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया मान
कोहरे का कहर: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 गाड़ियां टकराईं, 6 घायल
आगरा में 3 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’, बीएलओ को नहीं मिले; सूची से हटेंगे नाम
आगरा में धुंध-प्रदूषण का डबल अटैक: AQI 200 पार, अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत
