तनाव जब हद से गुजर जाए: शरीर में दिखने लगते हैं ये 10 संकेत, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव एक सामान्य हिस्सा बन गया है। काम का तनाव, घर की चिंता, बढ़ती महंगाई, घर की ईएमआई और न जाने कितनी ही चिंताएं हमें घेरे रहती हैं। थोड़ा बहुत स्ट्रेस होना आम बात है, सभी के साथ होता है। लेकिन जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है और शरीर उसे संभालने की क्षमता खोने लगता है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं (Chronic Stress Side Effects) का कारण बन सकता है।
ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप पहचाने कि अब आपका शरीर स्ट्रेस हैंडल नहीं कर पा रहा है और आपको मदद की जरूरत है। आइए जानें किन संकेतों (Stress Signals in Body) की मदद से आप इस बात का पता लगा सकते हैं।
अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं या दिनभर एनर्जी की कमी रहती है, तो यह शरीर का एक साफ संकेत है कि वह तनाव से जूझ रहा है। क्रोनिक स्ट्रेस शरीर पर काफी दबाव डालता है, जिसके कारण थका हुआ महसूस होता है।
अनिद्रा, बार-बार नींद टूटना, या बहुत ज्यादा सोना दोनों ही तनाव के लक्षण हो सकते हैं। तनाव की स्थिति में दिमाग शांत नहीं रह पाता, जिसके कारण नींद में खलल पड़ता है।
पेट में दर्द, सूजन, कब्ज, दस्त या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं तनाव के सीधे संकेत हैं। आंत और दिमाग का गहरा संबंध होता है, जिसे “गट-ब्रेन एक्सिस” कहा जाता है।
तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों की चपेट में ज्यादा आने लगते हैं।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
सीतापुर में खौफनाक मंजर: घर में घुसकर कुत्ते ने ससुर-बहू समेत 4 को काटा, गांव में दहशत
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 292 चालान काटकर वसूला 4.49 लाख जुर्माना
भूतेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
पति ने अलमारी से निकाले 200 रुपये, पत्नी ने 3 साल के लिए छोड़ दिया घर; कोर्ट ने कराया मिलन
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
