थावे से अमृतसर की राह हुई आसान! साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मिली हरी झंडी, यात्रियों में खुशी की लहर
By
Dec 12, 2025
थावे जंक्शन से अमृतसर के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। लंबे समय से पंजाब जाने वाले यात्रियों को सीधी ट्रेन सुविधा की कमी महसूस हो रही थी। अब यह ट्रेन (15135) हर शुक्रवार को थावे से अमृतसर के लिए रवाना होगी, जिससे यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा भी सुगम हो जाएगी। पहले यह ट्रेन शून्य सीरीज के तहत विशेष ट्रेन के रूप में चलती थी, लेकिन अब इसे नियमित कर दिया गया है।
सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। इस नई व्यवस्था से छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए अमृतसर तक की यात्रा आसान हो गई है। ट्रेन के उद्घाटन के दौरान स्थानीय नेताओं और रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को बधाई दी, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
