SIR विवाद के बीच VHP का बड़ा दांव, NRC की मांग को लेकर संतों की बैठक में बनेगी रणनीति
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर देशभर में मचे राजनीतिक घमासान के बीच विहिप राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की मांग को आगे बढ़ाने जा रही है, जिसे लेकर देशभर के संतों की बैठक में विशेष चर्चा होगी। संभव है कि देश भर के प्रबुद्ध संतों की अगुआई में बैठक में उससे संबंधित प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाया जाए। विहिप में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक नौ व 10 दिसंबर को दिल्ली में है, जिसमें एनआरसी की मांग पर मंथन विशेष है।
इसी तरह, सीमावर्ती राज्यों के जिलों में जनसंख्या असंतुलन, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति अभियान को गति देने समेत अन्य मुद्दों पर भी विमर्श तय है। यह बैठक पंजाबी बाग स्थित बाबा नत्था सिंह वाटिका में होगी, जिसमें देशभर से 400 से अधिक संत समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। एसआइआर को लेकर देशभर में राजनीतिक उबाल जारी है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाते हुए उसे उनके मतदाताओें पर निशाना साधने वाला बता रहे हैं। तृणमूल समेत कई दलों द्वारा एसआइआर को एनआरसी लागू करने की दिशा में पहला कदम बताया जा रहा है।
इस बीच, विहिप ने भी देश की सुरक्षा व अखंडता का हवाला देते हुए कमर कस लिया है। उसने एनआरसी की मांग को आगे बढ़ाने की तैयारी की है। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि, देश घुसपैठियों का घर बन चुका है, जो देश में षडयंत्र व जनसांख्यिकी बदलाव का कारण बन रहे हैं। इसी तरह, बैठक में देशभर में मुस्लिमों को गुमराह कर भड़काने तथा देश का माहौल खराब करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी तथा इस संबंध में भी रणनीति बनाई जाएगी। केन्द्र एवं केन्द्र एवं राज्यों में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक (कानून) की अनिवार्य आवश्यकता तथा नशा की भयावह बढ़ती प्रवृत्ति से बिगड़ते हिंदू युवाओं को लेकर भी अभियान तय किया जाएगा।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
