समस्तीपुर: रोसड़ा में पुलिस ने दबोचा 7 लुटेरों का गिरोह, हथियारों के साथ कई वारदातों का खुलासा
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय लूटेरा गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लोडेड देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व एक बड़ा चाकू के साथ लूट की कई सामग्री बरामद की है। इसमें तीन बाइक व नौ मोबाइल तथा वीडियो एवं स्टील कैमरा भी शामिल है।
गिरफ्तार अपराधियों में रोसडा थाना के महुली निवासी राकेश कुमार, गंगा कुमार एवं रौशन कुमार, चहमहुली के रोहित कुमार तथा उजियारपुर थाना के सातनपुर निवासी अजय कुमार राय उर्फ प्रेम कुमार एवं बेगूसराय जिला के छौड़ाही थाना अंतर्गत सिहमा निवासी प्रमोद कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह, हाल के दिनों में क्षेत्र में लूट एवं छिनतई की कई वारदातों में शामिल रहा।
रोसड़ा थाना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी बताते हुए इस कार्रवाई से रोसड़ा एवं विभुतिपुर के दो-दो तथा दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में घटित एक लूट कांड का उद्भेदन के संग बरामदगी का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे छिनतई की घटना से पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। इसके लिए थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
शुक्रवार की देर रात अपराधियों के जमावड़ा की गुप्त सूचना पर रोसड़ा पुलिस की टीम ने चकमहुली में रोहित के घर पर छापामारी की। वहां से राकेश, गंगा, रौशन, अजय एवं रोहित को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर छौड़ाही के प्रमोद तथा सातनपुर के नीतीश के घर से लूटी गई बाईक, स्कुटी एवं कैमरा बरामद कर उक्त दोनों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरोह के सदस्यों ने विगत एक माह में लूट की पांच घटनाओं को अंजाम दिया था। पहला निशाना बेगूसराय के छौड़ाही थाना के अमारी निवासी अधिवक्ता नंद कुमार महतो को बनाया। विगत 29 अक्टूबर को मब्बी उदयपुर चुड़ा मिल के निकट अपराधियों ने मार पीटकर बाइक एवं मोबाइल लूट लिया था। दूसरा निशाना रोसड़ा शहर के गांधी चौक निवासी टेंट व्यवसायी नीतीश कुमार को बनाया। विगत 20 नवंबर को थाना के कालामंजर के निकट पिस्टल के बल पर उसका एक्टिवा स्कूटी एवं मोबाईल लूट लिया था। जबकि तीसरी घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पुलिया के निकट हुई थी।
समस्तीपुर रेल मंडल में ‘कवच’ प्रणाली लागू, 2200 किमी रूट पर दुर्घटनाएं होंगी शून्य
वैशाली सुपरफास्ट अब एक्सप्रेस बनी, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; किराया हुआ कम, नया नंबर जारी
जेल अधीक्षक की पत्नी होने का दावा, ‘साजन के घर जाने की जिद’ में महिला ने काटी नस
कोच में धुआं बनते ही सायरन बोल उठेगा, रेल यात्रियों की सुरक्षा में बड़ा अपग्रेड
समस्तीपुर अस्पताल में अंधविश्वास का बोलबाला: डॉक्टर की जगह ओझा ने किया मरीज का इलाज, वीडियो वायरल
बिहार की जीविका दीदियों के लिए बड़ी खबर! बैंक ने बांटे 106 करोड़, महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती
वर्दी की आड़ में धोखा: बिहार में पुलिस अफसर ने 3 साल तक महिला से की झूठी शादी, अब मारपीट कर निकाला घर से बाहर
