0

सीतापुर में सड़क हादसों का कहर, तीन की मौत; होमगार्ड समेत छह घायल, कई परिवारों में मातम

By Dec 10, 2025

सीतापुर में विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई और होमगार्ड समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हादसों ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

रामकोट में कोतवाली देहात के मीननगर निवासी हेमराज गांव के मुकेश की ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर जवाहरपुर चीनी मिल गए थे। रविवार सुबह कांटा के पास ट्राली की रस्सी खोलते समय पड़ोस से निकल रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हेमराज की मौत हो गई। दोनों ट्राली के बीच दबने से उनकी जान चली गई।

महाराजनगर में तालगांव के कामापुर गांव निवासी संजय पुत्र बाबूराम बिसवां में प्रिंटिंग प्रेस पर काम करते थे। शनिवार देर शाम बाइक से घर लौटते समय महाराजनगर-मानपुर रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गई। बाइक पर बंधी दो बोरी डीएपी खाद के नीचे दबकर डूबने से संजय की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। संजय के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

रेउसा में माधवपुरवा के सलमान व मुतलीन पुत्र बाबू बाइक से मियांपुरवा गए थे। शनिवार रात लौटते समय मियांपुरवा-रसूलपुर मार्ग पर सामने से आ रहे सुजातपुर के गुड्डू की बाइक से टक्कर हो गई। घायल सलमान को सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, रामपुर मथुरा के प्रमोद अपनी मां कौशल्या और पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर जा रहे थे। रेउसा-तंबौर मार्ग पर बंभनावा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। प्रमोद व कौशल्या को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर के रामचंद्र आदिम होमगार्ड के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात हैं। ड्यूटी पर जाते समय सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक वाहन समेत भाग गया। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीतापुर में नशे का ‘खेल’: प्रतिबंधित कफ सीरप बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक, 6300 शीशियां गायब

कोडीनयुक्त कफ सीरप के तार अब सीतापुर से भी जुड़ गए हैं। यहां एक मेडिकल स्टोर संचालक पर नशे के लिए सीरप बेचने का मुकदमा लिखा गया है। औषधि निरीक्षक की ओर से दिए गए...
By Dec 10, 2025

साझा करें