0

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक साथ 3 बाघों को देख झूम उठे पर्यटक, नहर में मगरमच्छ ने भी बढ़ाया रोमांच

By Dec 10, 2025

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में सफारी के दौरान पर्यटकों को इन दिनों बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। सफारी मार्गों पर बाघ पर्यटकों को खूब रोमांचित कर रहे हैं। अब एक साथ तीन बाघों को देखकर पर्यटक खुशी में झूम उठे। इसके अलावा नहर में घूमता मगरमच्छ भी पर्यटकों को नजर आया।

टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को अब बाघ आसानी से नजर आ ही जातें हैं। कभी सफारी मार्ग तो कभी नहर के भीतर यह बाघ टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को बार बार आने पर मजबूर कर देतें हैं। शनिवार को भी पर्यटकों को एक साथ तीन बाघ नजर आए। सफारी करने वाले पर्यटकों ने जैसे ही बाघों को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सफारी कर रहे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निखिल शर्मा ने तीनों बाघों को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

तीनों बाघों की फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हो गई। यह फोटो खूब पसंद की जा रही है। शनिवार को सर्द मौसम में भी काफी पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व का नजारा देखा। शारदा मुख्य नहर में एक मगरमच्छ को रेत में विचरण करते देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। रेंजर सहेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीलीभीत में कोहरे का कहर: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पुनीत पेट्रोल पंप के सामने रात...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत: शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में लगी भीषण आग, 25 लाख का सामान जलकर राख

पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित राकेश राठौर की रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार, शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत में बाघों का आतंक: एक नहीं, तीन जगहों पर दस्तक, किसानों के बैल को बनाया शिकार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। माधोटांडा क्षेत्र में बाघों ने फिर से एक बैल को अपना शिकार बना लिया, जिससे किसानों में दहशत फैल गई...
By Dec 10, 2025

दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला, पति और देवर गिरफ्तार

पीलीभीत जनपद के थाना जहानाबाद के गांव रम्पुरा मिश्र निवासी अमर सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री प्रीति का पांच फरवरी 2024 को थाना मिलक के दुलीचंदपुर...
By Dec 10, 2025

साझा करें