0

पीलीभीत में कोहरे का कहर: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

By Dec 10, 2025

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पुनीत पेट्रोल पंप के सामने रात साढ़े 10 बजे हुई।

कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़ने लगे हैं। शनिवार की देर रात 10:30 बजे लगभग बीसलपुर बरेली मार्ग पर ग्राम पति पुरा के निवासी अरविंद पाल और सेवाराम बाइक से किसी काम से गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वह बीसलपुर से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक पुनीत पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल सूचना भेजी। स्वजन के आने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत रवाना कर दिया। पुलिस घटना के बाद मौके से भागे अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक साथ 3 बाघों को देख झूम उठे पर्यटक, नहर में मगरमच्छ ने भी बढ़ाया रोमांच

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में सफारी के दौरान पर्यटकों को इन दिनों बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। सफारी मार्गों पर बाघ पर्यटकों को खूब रोमांचित कर रहे हैं। अब एक साथ तीन बाघों...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत: शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में लगी भीषण आग, 25 लाख का सामान जलकर राख

पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित राकेश राठौर की रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार, शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत में बाघों का आतंक: एक नहीं, तीन जगहों पर दस्तक, किसानों के बैल को बनाया शिकार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। माधोटांडा क्षेत्र में बाघों ने फिर से एक बैल को अपना शिकार बना लिया, जिससे किसानों में दहशत फैल गई...
By Dec 10, 2025

दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला, पति और देवर गिरफ्तार

पीलीभीत जनपद के थाना जहानाबाद के गांव रम्पुरा मिश्र निवासी अमर सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री प्रीति का पांच फरवरी 2024 को थाना मिलक के दुलीचंदपुर...
By Dec 10, 2025

साझा करें