बिग बॉस 19 से घर लौटे अमाल मलिक का शानदार स्वागत, मां ने कहा- ‘यह एक नए अमाल का जन्म है’
बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में चौथे रनर-अप के रूप में अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद, अमाल मलिक अपने घर लौट आए हैं। भले ही वह शो का खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन सलमान खान के रियलिटी शो में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। घर वापसी पर अमाल का उनके परिवार और दोस्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमाल मलिक को अपने भाई अरमान मलिक, मां ज्योति मलिक और अन्य प्रियजनों के साथ जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। एक वीडियो में अमाल केक काटते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके दोस्त शहबाज बदेशा, जीशान कादरी और बसीर अली भी मौजूद थे।
जश्न के दौरान अमाल की मां ज्योति मलिक ने कहा, “यह एक नए अमाल का जन्म है, और मुझे तुम पर गर्व है।” उन्होंने अमाल के बिग बॉस 19 के अनुभव को जीवन बदलने वाला बताया। एक अन्य वीडियो में, अमाल अपने परिवार के साथ बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान अपने प्रदर्शन को टीवी पर देखते हुए नजर आ रहे हैं, जहां अरमान मलिक और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
