0

ब्यूटी पार्लर में महिला को नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के टूंडला क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले कर्मचारी ने एक महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। महिला एक साल से स्टेशन रोड स्थित ब्यूटी सैलून में अपने बालों की थैरेपी करवाने जाती थी। इसी दौरान सैलून के कर्मचारी हुसनै खान उर्फ समीर खान ने एंट्री रजिस्टर से महिला का मोबाइल नंबर चुरा लिया। उसने महिला को बालों की थैरेपी के बहाने फोन कर दुकान पर बुलाया।

महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला उसे पीकर अचेत हो गई। महिला के बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब महिला ने उसकी मांगें नहीं मानीं, तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दिल दहलापरवाही या हादसा? खेत से लौटते समय तालाब में गिरी 5 साल की बच्ची, डूबने से मौत

टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार रात एक पांच वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार रात्रि भवानी शंकर की सबसे छोटी पुत्री...
By Dec 10, 2025

साझा करें