0

दिल दहलापरवाही या हादसा? खेत से लौटते समय तालाब में गिरी 5 साल की बच्ची, डूबने से मौत

By Dec 10, 2025

टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार रात एक पांच वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार रात्रि भवानी शंकर की सबसे छोटी पुत्री गंगा अपने परिजनों के साथ खेत पर गई थी। खेत से घर लौटते समय रास्ते में तालाब की पटरी संकरी होने के कारण उसका पैर फिसल गया जिससे वह सीधे पानी में गिर गई। पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू कर दी तो तालाब के पास उसके कपड़े दिखाई देने पर परिजन पानी में उतरे और बच्ची को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सर्वेश देवी, भाई धर्मवीर और बहन डौली गहरे सदमे में हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ब्यूटी पार्लर में महिला को नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के टूंडला क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले कर्मचारी ने एक महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। महिला एक साल से स्टेशन रोड स्थित ब्यूटी सैलून में...
By Dec 10, 2025

साझा करें