0

वृंदावन में संत प्रेमानंद और जगद्गुरु सुतीक्ष्णदास का आध्यात्मिक मिलन, रामदास के जीवन पर हुई चर्चा

By Dec 10, 2025

वृंदावन में नाभापीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास ने संत प्रेमानंद से भेंट की। यह मुलाकात परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में हुई। संत प्रेमानंद से मिलने शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे नाभापीठ सुदामा कुटी के पीठाधीश्वर जगद्गरु सुतीक्ष्णदास देवाचार्य पहुंचे। संत प्रेमानंद ने उनका जोशीला स्वागत किया। उन्हें आसन पर बिठाया और उनके समक्ष नीचे जमीन पर आसन लेकर संत प्रेमानंद बैठ गए।

इस दौरान जगद्गुरु सुतीक्ष्णदास ने उन्हें ब्रज के संत रामदास के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि वे भी आपकी तरह कथा प्रवचन के बाद भक्तों के सवालों का जवाब देकर संतुष्ट करते थे। उन्होंने बताया कि संत रामदास को साक्षात ईश्वर के दर्शन हुए थे।

जगद्गुरु सुतीक्ष्णदास ने संत रामदास से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार किसी भक्त ने उनसे ईश्वर दर्शन की इच्छा जताई तो उन्होंने कहा जिसे ईश्वर के दर्शन करने हों रात 10 बजे मेरे पास आ जाए। ये जानते ही भक्तों की भीड़ उनके पास रात 10 बजे पहुंच गई। सभी ने संकीर्तन शुरू किया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन होंगे आसान, भीड़ नियंत्रण के लिए लागू हुई नई योजना, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण की कवायद अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं का ठहराव खत्म करने की ठोस योजना बनाई है। श्रद्धालुओं...
By Dec 10, 2025

परिक्रमा मार्ग में साधु वेशधारी की करतूत, मछली खाते पकड़ा गया तो लोगों ने कर दी धुनाई

मंदिरों की नगरी में मांस का सेवन करने का एक और मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह घटना परिक्रमा मार्ग में हुई, जहां एक साधु वेशधारी...
By Dec 10, 2025

साझा करें