0

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: घुमंतू गिरोह के जीजा-साले घायल, तीन गिरफ्तार; सर्राफ भी शामिल

By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घुमंतू गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें जीजा-साला भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार और नकद बरामद किए हैं। फुगाना थाना पुलिस ने ग्राम हबीबपुर सीकरी मार्ग पर ईको कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ की। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में बदमाश नीरज उर्फ रजनीश उर्फ अंकित निवासी ग्राम नसीरपुर थाना नई मंडी और उसका जीजा रिंकू उर्फ रिंकुश निवासी ग्राम दायमपुर थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि प्रदीप निवासी मुहल्ला ऊपरकोट निकट अम्बर सिनेमा मुंशीवाड़ा थाना कोतवाली बुलंदशहर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि यह गिरोह अपने परिवार की महिलाओं को साथ लेकर शामली, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मेरठ समेत विभिन्न जनपदों में वारदात करते हैं। नीरज के खिलाफ शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में 15, रिंकू के खिलाफ लखीमपुर खीरी, अमरोहा, हाथरस, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में आठ और प्रदीप के खिलाफ बुलंदशहर, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में सात मुकदमे दर्ज हैं। रिंकू 2020 से थाना सादाबाद हाथरस से चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।

आरोपित प्रदीप की बुलंदशहर में सर्राफ की दुकान है। डकैती, लूट, चोरी और टप्पेबाजी के आभूषण को वह खरीद लेता है। साथ ही कुछ वारदात में वह इनके साथ भी रहता है। इन बदमाशों ने गत 21 जून को भोपा के मुहल्ला प्रेमनगर कालोनी में सोने-चांदी के आभूषण व 90 हजार रुपये चोरी किए थे। 15 अक्टूबर को भौराकलां के गांव मुंडभर से आभूषण व नगदी चोरी की थी। 21 नवंबर को ननौता सहारनपुर में एक सवारी के बैग से जेवरात व नगदी चोरी की थी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में बड़ा प्रस्ताव: ‘योगी आदित्यनाथ को बनाया जाए अगला प्रधानमंत्री’, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

पौराणिक तीथनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति द्वारा सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए अनेक महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महापुरुषों ने भाग लिया। इस संसद...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर धर्म संसद में गूंजी हिंदू राष्ट्र की मांग, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ हनुमतधाम में हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। धर्म...
By Dec 10, 2025

खतौली में सनसनीखेज वारदात: परिवार को बंधक बनाकर 55 लाख की लूट, हेलमेट पहने बदमाशों ने दिया अंजाम

पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए हेलमेट पहने तीन बदमाशों ने कोतवाली से 150 मीटर की दूरी पर स्थित मुहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात प्रापर्टी डीलर के घर पर धावा बोल दिया और...
By Dec 10, 2025

एमडीए अधिकारी बनकर करता था अवैध वसूली, पुलिस ने धर दबोचा; व्यापारियों ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के नाम पर व्यापारियों, प्रापर्टी डीलरों और नागरिकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित विनय जैन उर्फ किक्की...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरनगर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बड़ी सफलता, 70% काम पूरा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLOs हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सरकारी मशीनरी दिन-रात लगी हुई है। जनपद में 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है। कई बीएलओ ने शत-प्रतिशत कार्य कर दिया है, जिन्हें...
By Dec 10, 2025

साझा करें