IPL से संन्यास के बाद आंद्रे रसैल ने तोड़ी चुप्पी, बताई चौंकाने वाली वजह
लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रहे आंद्रे रसैल ने इस सीजन आईपीएल से संन्यास का फैसला किया है। वह अब आईपीएल नहीं खेलेंगे। रसैल ने अब अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि उनके सामने काफी चुनौतियां थीं इसलिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया।
रसैल ने वेबसाइट क्रिकबज से बात करते हुए बताया कि उन्होंने संन्यास का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा, “ये मैचों की संख्या और सफर पर निर्भर था। आपको ये सुनिश्चित करना होता है कि आप जल्दी से रिकवर हों और अपने शरीर का अच्छे से ध्यान रखें। आपको निश्चित तौर पर प्रैक्टिस की जरूरत है और जिम जाने की जरूरत है। लेकिन आपको ये भी सुनिश्चित करना है कि आप इसे ज्यादा न कर दें।”
उन्होंने कहा, “आईपीएल जैसी लीग में खेलते हुए एक ऑलराउंडर के तौर पर मेरे लिए ये हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है। मैं अपने बारे में बता सकता हूं क्योंकि बल्लेबाजी करना, फिर गेंदबाजी करना और फिर कुछ देर फील्डिंग करना, ये हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है।”
रसैल ने कहा कि उन्होंने इसलिए संन्यास लिया क्योंकि वह सिर्फ एक रोल निभाना नहीं चाहते थे। रसैल ने कहा, “मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा। मेरी गेंदबाजी मेरी बल्लेबाजी को कॉम्पलीमेंट करती है और बल्लेबाजी मेरी गेंदबाजी को। अगर मैं शुरू से ही एक बल्लेबाज होता तो फिर मैं उस तरह से सोचता।”
रसैल 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता की टीम का हिस्सा रहे थे। संन्यास लेने के बाद भी रसैल आईपीएल में नजर आएंगे। कोलकाता ने उन्हें अपना पावर कोच नियुक्त किया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
