पटना एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर: 19 उड़ानें रद्द, 2 डायवर्ट; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
By
Dec 10, 2025
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं। विभिन्न एयरलाइंस की कुल 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की सबसे अधिक 16 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि स्पाइस जेट की दो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट भी शामिल थी।
इंडिगो की हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट को आगरा और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट को गुवाहाटी डायवर्ट किया गया। रद्द होने वाली उड़ानों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइटें शामिल थीं। मौसम की मार के कारण एयरपोर्ट पर दिन भर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी या घंटों इंतजार करना पड़ा।
अगली खबरें
