पीलीभीत में बाघों का आतंक: एक नहीं, तीन जगहों पर दस्तक, किसानों के बैल को बनाया शिकार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। माधोटांडा क्षेत्र में बाघों ने फिर से एक बैल को अपना शिकार बना लिया, जिससे किसानों में दहशत फैल गई है। पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से बाघों की मौजूदगी देखी जा रही है, और वे लगातार गोवंशीय पशुओं का शिकार कर रहे हैं। किसानों को अब दिन के उजाले में भी खेतों में जाने से डर लग रहा है।
एक के बाद एक कई स्थानों पर बाघ आबादी के किनारे नजर आ रहे हैं। हाल ही में माधोटांडा के किनारे एक सेही और नीलगाय का बाघ ने शिकार किया था। उसके बाद नगरिया खुर्द कलां में भी बाघ ने एक पशु को मार डाला। अब फिर से बाघ ने माधोटांडा में एक बैल को अपना शिकार बना लिया। मंगलवार को केसरपुर में जब किसानों ने सुबह को बैल का अधखाया शव और बाघ के पग चिह्नों को देखा तो सभी लोग घबरा गये।
मौके पर बराही वन क्षेत्र की टीम भी पहुंच गई। इसके अलावा बराही देवी मंदिर के पास भी बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। लोहरपुरा गांव में तो कई दिनों से बाघ गन्ने के खेत में ही डेरा डाले हुए है। जंगल से बाहर निकले हुए बाघ किसानों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनें हुए हैं। पहले तो किसान रात्रि में खेतों में जाने से डरते थे लेकिन अब तो दिन में भी बाघों की चहलकदमी से किसान परेशान हैं। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से बाघों की सिर्फ निगरानी की जा रही है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक साथ 3 बाघों को देख झूम उठे पर्यटक, नहर में मगरमच्छ ने भी बढ़ाया रोमांच
पीलीभीत में कोहरे का कहर: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत
पीलीभीत: शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में लगी भीषण आग, 25 लाख का सामान जलकर राख
दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला, पति और देवर गिरफ्तार
