प्रकाश पर्व के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, पटना साहिब स्टेशन पर रुकेंगी 38 ट्रेनें
गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 19 दिसंबर से 2 जनवरी, 2026 तक पटना साहिब स्टेशन पर 38 ट्रेनों का दो मिनट का विशेष ठहराव दिया गया है। यह फैसला देश-विदेश से बड़ी संख्या में पटना साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस अवधि के दौरान पूर्वा एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, महाराणा प्रताप अनन्या एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, द्वारिका एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें पटना साहिब स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे ने कहा है कि यह विशेष ठहराव श्रद्धालुओं को पटना साहिब गुरुद्वारा तक पहुंचने में काफी सहूलियत देगा। सभी ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय निर्धारित कर दिया गया है।
