0

दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला, पति और देवर गिरफ्तार

By Dec 10, 2025

पीलीभीत जनपद के थाना जहानाबाद के गांव रम्पुरा मिश्र निवासी अमर सिंह ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय पुत्री प्रीति का पांच फरवरी 2024 को थाना मिलक के दुलीचंदपुर गांव निवासी नरेश गुर्जर से विवाह किया था।

पुत्री के विवाह में उन्होंने चार लाख रूपये नगद और चार तोला सोना सहित कुल बारह लाख रूपये खर्च किए थे। लेकिन पुत्री को दहेज में आल्टो कार की मांग करते हुए पति और ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते थे। पति शराब पीकर उसे दहेज के लिए मारपीट करता था।

आरोप है कि 19 नवंबर को पति नरेश गुर्जर, ससुर कृष्ण पाल, सास मूलो, देवर करन सिंह, देवरानी रिंकी, ननद प्रवेश कुमारी और जिला बरेली स्थित थाना अलीगंज के ग्राम गहनी निवासी बहनोई वीर सिंह ने दहेज में ऑल्टो कार की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपित पति नरेश और देवर करन सिंह को बिलासपुर ओवर ब्रिज के नीचे से बुधवार को गिरफ्तार कर दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक साथ 3 बाघों को देख झूम उठे पर्यटक, नहर में मगरमच्छ ने भी बढ़ाया रोमांच

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में सफारी के दौरान पर्यटकों को इन दिनों बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। सफारी मार्गों पर बाघ पर्यटकों को खूब रोमांचित कर रहे हैं। अब एक साथ तीन बाघों...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत में कोहरे का कहर: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पुनीत पेट्रोल पंप के सामने रात...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत: शार्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में लगी भीषण आग, 25 लाख का सामान जलकर राख

पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित राकेश राठौर की रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। दुकान मालिक के अनुसार, शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।...
By Dec 10, 2025

पीलीभीत में बाघों का आतंक: एक नहीं, तीन जगहों पर दस्तक, किसानों के बैल को बनाया शिकार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। माधोटांडा क्षेत्र में बाघों ने फिर से एक बैल को अपना शिकार बना लिया, जिससे किसानों में दहशत फैल गई...
By Dec 10, 2025

साझा करें