हमीपुर में ग्रामीणों का खौफनाक हमला, सिपाही को बंधक बनाकर सिर पर मारा फरसा, हालत नाजुक
By
Dec 9, 2025
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के उमराहट गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कानून व्यवस्था बनाए रखने गई पुलिस टीम पर ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम एक मामले की जांच के सिलसिले में गांव पहुंची थी। ग्रामीणों ने अचानक टीम को घेर लिया और उनसे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
हमले के दौरान टीम के अन्य सदस्य किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन एक सिपाही ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने सिपाही को बंधक बना लिया और बर्बरता दिखाते हुए उसके सिर पर फरसे से जानलेवा वार किया। सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अगली खबरें
