हमीरपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP दीक्षा शर्मा ने 30 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, महकमे में खलबली!
हमीरपुर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने शुक्रवार रात 30 सिपाहियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस स्थानांतरण सूची में 20 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन्हें पुलिस लाइन से हटाकर अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
जारी की गई सूची के अनुसार, आरक्षी आकाश कुमार को मुस्करा से जरिया, अभिषेक कुमार यादव को जरिया से बिवांर, और भूपेंद्र निरंजन को जरिया से चिकासी भेजा गया है। इसी तरह, प्रिंस कुमार को जरिया से सुमेरपुर, महिला आरक्षी सरिता तिवारी को जरिया से राठ, और वंदना यादव को भी जरिया से राठ स्थानांतरित किया गया है। हरदीप सिंह को चिकासी से कोतवाली नगर, और सुरजीत यादव को राठ से कोतवाली नगर भेजा गया है।
अन्य स्थानांतरित सिपाहियों में नागेंद्र यादव को कुरारा से थाना जरिया, मनीष द्विवेदी को कुरारा से सुमेरपुर, और पुलिस लाइन में तैनात रहे सचिन यादव को न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। गोपाल कुमार को न्यायालय सुरक्षा, कंचन यादव को एएचटी, मनोज कुमार को सुमेरपुर, महेंद्र सिंह को क्राइम थाना सुमेरपुर, राजेश कुमार यादव को कोतवाली नगर, विजय सिंह को हेड मुहर्रिर क्राइम कोतवाली नगर, और मो. जावेद को ललपुरा तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त, विजय कुमार सिंह को बिवांर, कार्तिकेय गोड़ को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना बिवांर, सूर्य प्रताप सिंह को मौदहा, अभिषेक यादव को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना मौदहा, राजेश कुमार यादव को सिसोलर, सुनील कुमार को मुस्करा, विजयकृष्ण यादव को हेड मुहर्रिर क्राइम थाना राठ, विपिन कुमार मिश्रा को थाना ललपुरा, आनंद कुमार को हेड मुहर्रिर क्राइन थाना जरिया, धर्मेंद्र यादव को चिकासी, अंजली को मझगवां, और निशा पटेल को थाना मौदहा स्थानांतरित किया गया है।
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
हमीपुर में ग्रामीणों का खौफनाक हमला, सिपाही को बंधक बनाकर सिर पर मारा फरसा, हालत नाजुक
हमीपुर में ओवरलोड डंपरों पर बड़ा एक्शन, टीम को देख भागे चालक, 15 वाहन सीज
एक छात्रा, सात शिक्षक और CCTV: यूपी के इस कॉलेज में परीक्षा का अजीबोगरीब नजारा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
हमिरपुर में छात्र का अपहरण: कॉलेज के पास कार सवारों ने की मारपीट, पुलिस ने किया बरामद
