चांदी की अंगूठी पहनने के फायदे: किस उंगली में पहनें, क्या हैं ज्योतिषीय लाभ?
चांदी की अंगूठी पहनना सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे एक शुभ धातु के रूप में देखा जाता है। अगर आप ज्योतिष शास्त्र के कुछ नियमों को ध्यान में रखते हुए चांदी की अंगूठी पहनते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में चांदी की अंगूठी या छल्ला पहनने के कई लाभ बताए गए हैं। इससे जातक को कई लाभ मिलते हैं, जैसे मानसिक संतुलन, तनाव में कमी और धन प्राप्ति आदि। चांदी को चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है, जो मन, भावनाओं और अंतर्ज्ञान का कारक हैं। वहीं शुक्र ग्रह से भी चांदी का संबंध माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि चांदी पहनने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाती है।
चांदी के कई आभूषण पहने जा सकते हैं जैसे ब्रेसलेट, पायल आदि, लेकिन सबसे अधिक शुभ चांदी की अंगूठी को माना गया है। इसे पहनने से भावनाओं में संतुलन बना रहता है और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही चांदी नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने का काम भी करती है।
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं को छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी या छल्ला पहनने से विशेष लाभ मिल सकता है। इससे आपको निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आपको अनामिका उंगली में भी चांदी की अंगूठी पहनने से फायदा मिल सकता है। इससे रिश्तों में सामंजस्य और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।
वहीं पुरुषों के लिए चांदी की अंगूठी दाहिने हाथ की छोटी अंगुली (कनिष्ठिका) या अनामिका (ring finger) में पहनना लाभकारी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक, जहां छोटी उंगली में चांदी पहनने से बुध ग्रह का अच्छा प्रभाव मिलना लगता है, वहीं जबकि अनामिका उंगली में पहनने से रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम बढ़ता है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
