0

Sanchar Saathi ऐप: अब फोन चोरी और ठगी होगी मुश्किल! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

By Dec 9, 2025

केंद्र सरकार ने हाल ही में स्मार्टफोन कंपनियों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि वो अपने सभी नए मोबाइल फोन्स में Sanchar Saathi ऐप को प्री-इंस्टॉल करें, ठीक वैसे ही जैसे जब हम कोई नया फोन लेते हैं और उसमे कुछ ऐप्स पहले से इनस्टॉल होते हैं। इसी तरह अब आपको नए फोन में जल्द ही Sanchar Saathi ऐप भी कुछ इसी तरह दिखाई देगा।

इस ऐप को डिलीट नहीं किया जा सकेगा और पहले से बिके फोन्स में भी इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इनस्टॉल कर दिया जाएगा। दरअसल, इस ऐप का उद्देश्य साइबर ठगी, फर्जी कॉल-मैसेज और मोबाइल चोरी जैसे मामलों पर नजर रखना है। साथ ही इससे नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल एक्सपीरियंस भी मिलेगा। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर ये Sanchar Saathi क्या है…

दरअसल ये ऐप मोबाइल यूजर्स की सिक्योरिटी बढ़ाने और उनसे जुड़ी सेवाओं की जानकारी देने के लिए तैयार की गई है। अभी ये एक ऐप और वेबसाइट दोनों तरह से उपलब्ध है। अभी तक तो इसका इस्तेमाल वैकल्पिक है, लेकिन सरकार इसे अब मैंडेटरी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

चोरी या गुम मोबाइल को ब्लॉक या ट्रेस करें

इस ऐप से आप फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो इसके जरिए उसे ब्लॉक किया जा सकता है। साथ ही फोन में किसी और नेटवर्क का इस्तेमाल होने पर उसकी ट्रेसिंग जानकारी मिल सकती है। फोन मिलने पर यूजर ब्लॉक को हटवा भी सकता है। यह सुविधा मोबाइल के IMEI नंबर पर बेस्ड है।

आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन

ऐप से आप अपने नाम से जारी सभी मोबाइल नंबर्स की जानकारी एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। साथ ही आप इस ऐप से ये भी जान सकते हैं कि फर्जी या कोई अनजान कनेक्शन तो आपकी ID पर तो नहीं है। यहीं से आप इसे पहचान कर उन्हें बंद भी करवा सकते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें