0

गया में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, ठंड लगने की शिकायत पर भर्ती हुए थे अस्पताल

By Dec 9, 2025

गयाजी के रामपुर थाना में पदस्थापित एएसआई 58 वर्षीय अमरेंद्र कुमार यादव की सोमवार की शाम को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। वह पूर्णिया जिले के रहने वाले थे।

रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि अमरेंद्र कुमार यादव पिछले कुछ दिनों से ठंड लगने की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने दो अलग-अलग निजी क्लीनिक में भी इलाज कराया था। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गया एयरपोर्ट पर बड़ा एक्शन: 6 विदेशी महिला यात्री रोकी गईं, इमिग्रेशन जांच में फेल हुआ वीजा

गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाईलैंड से आई एयर एशिया की फ्लाइट से उतरी 6 महिला यात्रियों का वीजा इमिग्रेशन जांच में फेल पाया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने...
By Dec 9, 2025

गयाजी में खुलेगा बिड़ला सीमेंट प्लांट: 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार!

बिहार के गयाजी के वजीरगंज में 860 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सीमेंट प्लांट खुलने की तैयारी है। कोल्हना में करीब 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और बिड़ला सीमेंट...
By Dec 9, 2025

प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार, 6 पर केस दर्ज

गया जिले के कोंच में संजय हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका और उसकी माँ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई...
By Dec 9, 2025

साझा करें