0

प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार, 6 पर केस दर्ज

By Dec 9, 2025

गया जिले के कोंच में संजय हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका और उसकी माँ को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

संवाद सूत्र,कोंच (गया)। कोंच के ददरेजी गांव में संजय हत्याकांड में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के आरोपित मां- बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, घटना के बाद जहां मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी हो कि गुरूवार की सुबह टिकारी थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार को ग्राम विजहरा के एक लड़की से प्रेम प्रसंग मामले में स्वजनों द्वारा बुलाकर बधार में पैर बांधकर बांह व सिर में गोली मारकर कर घायल कर दिया गया था। जिसे गोली की आवाज सुनकर धन कटनी में लगे किसानों के दौड़ने पर बदमाशों ने छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

पुलिस की सूचना व ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज गया रेफर कर दिया गया था। इलाज के क्रम में संजय की मौत हो गई।

मृतक संजय के भाई नवल कुमार जो ददरेजी बाजार में ही मोटरसाइकिल के दुकान किए हुए हैं और भाई व अपने परिवार के साथ ददरेजी बाजार में ही रहता है। नवल कुमार ने भाई के हत्या मामले में एक ही परिवार के छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

इसमें योगेन्द्र यादव उर्फ योगी, पुत्र आलोक कुमार, पुत्री रेखा कुमारी, दामाद राकेश यादव व शैलेश यादव का नाम शामिल है।

यहां बता दें कि संजय कुमार एक माह पूर्व अपनी प्रेमिका को लेकर दूसरे जगह पर भाग गया था। पारिवारिक दबाव में किसी प्रकार 15 दिनों के बाद लड़की के साथ लेकर ददरेजी आ गया था। जहां से लड़की के स्वजनों ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज नहीं कराया था।

थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने कहा कि संजय के भाई के निशानदेही व लिखित आवेदन के उपरांत कोंच थाना कांड संख्या 545/25 दर्ज कर लिया गया है। गांव में छापेमारी कर मां माधुरी देवी व बेटी रेखा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गोंडा के संजय हत्याकांड की जांच करेंगे क्षेत्राधिकारी, विवेचना ट्रांसफर करने की प्रक्रिया तेज

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गया में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, ठंड लगने की शिकायत पर भर्ती हुए थे अस्पताल

गयाजी के रामपुर थाना में पदस्थापित एएसआई 58 वर्षीय अमरेंद्र कुमार यादव की सोमवार की शाम को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। वह पूर्णिया जिले...
By Dec 9, 2025

गया एयरपोर्ट पर बड़ा एक्शन: 6 विदेशी महिला यात्री रोकी गईं, इमिग्रेशन जांच में फेल हुआ वीजा

गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाईलैंड से आई एयर एशिया की फ्लाइट से उतरी 6 महिला यात्रियों का वीजा इमिग्रेशन जांच में फेल पाया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने...
By Dec 9, 2025

गयाजी में खुलेगा बिड़ला सीमेंट प्लांट: 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार!

बिहार के गयाजी के वजीरगंज में 860 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सीमेंट प्लांट खुलने की तैयारी है। कोल्हना में करीब 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और बिड़ला सीमेंट...
By Dec 9, 2025

साझा करें