Thamma OTT Release: इंतजार खत्म! इस दिन OTT पर आ रही है ‘थामा’, ऑनलाइन देखने के लिए करना होगा ये काम
दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘थामा’ की ओटीटी रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को ऑनलाइन देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘स्त्री 2’ की अपार सफलता के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘थामा’ ने अपनी शानदार कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग के दम पर जमकर वाहवाही लूटी।
फिल्म ने कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ये मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ओटीटी प्लेट प्रीमियम की रिपोर्ट के अनुसार, ‘थामा’ 2 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी। हालांकि, अभी ओटीटी पर इसे देखने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि प्राइम वीडियो पर फिलहाल दो सप्ताह तक ‘थामा’ रेंट फॉर्मेंट में मौजूद रहेगी, जिसका चार्ज 69 रुपये से लेकर 499 रुपये तक हो सकता है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने नेट करीब 124 करोड़ की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 170 करोड़ के आस-पास रहा था।
