0

Spotify, Apple Music या JioSaavn? जानें आपके लिए कौन सा म्यूजिक ऐप है बेस्ट, कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

By Dec 9, 2025

आजकल स्मार्टफोन में गाने सेव करके रखने का चलन लगभग खत्म हो चुका है। सर्दियों में गुनगुनी धूप में बैठकर या सफर के दौरान गाने सुनने के लिए हम सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। Youtube Music, Apple Music, Spotify और JioSaavn पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स हैं। इन ऐप्स में गाने सुनने का मजा इनके सब्सक्रिप्शन के साथ और भी मजेदार हो जाता है। अगर आप अपने लिए बेस्ट म्यूजिक ऐप सब्सक्रिप्शन की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको इन चारों ऐप्स की कीमत, फीचर्स और सॉन्ग लाइब्रेरी का कंपेयर कर रहे हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट म्यूजिक ऐप का सेलेक्शन कर सकते हैं।

YouTube Music भी चार प्रीमियम प्लान पेश करता है। कंपनी के इंडिविजुअल प्लान की कीमत 119 रुपये प्रतिमाह है। फैमली प्लान की कीमत 179 रुपये, टू-पर्सन प्लान की कीमत 149 रुपये है। इसके साथ ही स्टूडेंट प्लान की कीमत 59 रुपये प्रतिमाह है। यूजर्स चाहें कुछ रुपये अतिरिक्त देकर यूट्यूब भी ऐड-फ्री एक्सेस कर सकते हैं। यूट्यूब का इंडिविजुअल प्लान 149 रुपये से शुरू होता है, जिसमें म्यूजिक के साथ यूट्यूब भी एड फ्री एक्सेस कर सकते हैं।

Apple Music का सिंगल प्लान 119 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है। एपल म्यूजिक के फैमिली प्लान की कीमत 179 रुपये प्रतिमाह है, जिसमें छह लोग इसका बेनिफिट ले सकते हैं। इसके साथ ही Apple स्टूडेंट्स के लिए भी खास प्लान ऑफर करता है, जिसकी कीमत 59 रुपये प्रतिमाह है। Apple Music अपनी हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए जाना जाता है।

Spotify भारत में चार सब्सक्रिप्शन प्लान – Lite, Standard, Platinum, और Student ऑफर करता है। Spotify Premium Lite प्लान की कीमत 139 रुपये प्रति माह है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड और प्लेटिनम प्लान की प्रतिमाह कीमत 199 रुपये और 299 रुपये है। इन दोनों प्लान में यूजर्स अपने सिंगल स्पॉटीफाई प्रीमियम अकाउंट तीन लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। हालांकि तीनों यूजर्स एक ही लोकेशन के होने चाहिए। इसके साथ ही Spotify स्टूडेंट्स के लिए अफोर्डेबल प्राइस में म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। Spotify अपने एल्गोरिद्म आधारित म्यूजिक रिकमेंडेशन के लिए लोकप्रिय है।

JioSaavn में यूजर्स को तीन प्लान मिलते हैं। इंडिविजुअल प्लान की कीमत 99 रुपये प्रतिमाह है। इसके साथ ही लाइट प्लान को यूजर्स एक दिन या एक हफ्ते के लिए खरीद सकते हैं। 1 दिन के लिए यूजर्स को 9 रुपये और एक हफ्ते के लिए यूजर्स को 29 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। तीसरा प्लान स्टूडेंट्स के लिए है। इस प्लान की कीमत 49 रुपये प्रतिमाह है। JioSaavn भारतीय संगीत की बड़ी लाइब्रेरी के लिए जाना जाता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें