मोटापा लिवर, दिल और जोड़ों को करता है बर्बाद! डॉक्टर ने बताया 5 बीमारियों का खतरा
वजन बढ़ना सिर्फ कुछ किलो बढ़ने भर की बात नहीं, बल्कि यह शरीर के अंदर चल रही एक ऐसी खामोश जंग है, जिसका असर हम देर से समझ पाते हैं। दरअसल, जब पेट के आसपास चर्बी जमा होती है, तो दिखने में भले ही ज्यादा फर्क न पड़े, लेकिन अंदर-ही-अंदर हमारे हार्मोन बदल रहे होते हैं, सूजन बढ़ रही होती है और कई गंभीर बीमारियों की नींव पड़ रही होती है। यह एक मेडिकल कंडीशन है जो बिना संकेत दिए शरीर को कई खतरनाक बीमारियों की तरफ धकेल सकती है।
डॉ. विवेक बिंदल का कहना है कि मोटापे का असर इतना गहरा है कि कभी-कभी बीमारियों के लक्षण दिखने से कई साल पहले वह शरीर की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि बढ़ते वजन और 5 बड़ी बीमारियों के बीच क्या सीधा संबंध है- क्योंकि इससे जुड़े रिस्क फैक्टर्स को समझना ही मोटापे से बचने की पहली और सबसे अहम सीढ़ी है।
पेट और कमर के आसपास जमा फैट इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को कम कर देता है। इसका मतलब है कि शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। मेडिकल दृष्टि से फैट कोशिकाएं सिर्फ चर्बी का भंडार नहीं होतीं, वे ऐसे रसायन भी छोड़ती हैं जो इंसुलिन के कामकाज को बिगाड़ देते हैं। यही कारण है कि कई लोग भोजन नियंत्रित करने के बावजूद शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव महसूस करते हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि सिर्फ 5–10% वजन कम करने से ही ब्लड शुगर कंट्रोल में बड़ा सुधार देखा जा सकता है।
मोटापा दिल की बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेलियर का बड़ा कारण माना जाता है। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) बढ़ने के साथ दिल पर दबाव भी बढ़ता जाता है। दिल को एक बड़े शरीर में खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। दूसरी तरफ, बॉडी फैट धमनियों में जमा होकर प्लाक बनाता है, जिससे ब्लड फ्लो रुक सकता है। यही वजह है कि आजकल कम उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई BP की समस्या तेजी से बढ़ रही है। समय रहते इलाज न मिले तो यह स्थिति हार्ट अटैक या स्ट्रोक का रूप ले सकती है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
