0

सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई दूसरी शादी, ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरु संग लिए सात फेरे

By Dec 9, 2025

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सामंथा एक तरफ जहां अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में रह रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी लव-लाइफ को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) की डेटिंग को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं। दोनों का रिलेशन कंफर्म भी हो चुका है और अब राज और सामंथा (Raj Nidimoru Samantha Ruth Marriage) ने शादी कर ली है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राज और सामंथा शादी कर चुके हैं। हालांकि दोनों की शादी को लेकर सिर्फ खबरें ही आ रही थीं, लेकिन अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों ने शादी ईशा योग केंद्र के अंदर ‘लिंग भैरवी’ मंदिर में की है। शादी सोमवार सुबह हुई है और शादी की खबरें रविवार देर रात से ही आने लगी थीं।

बताया गया है कि इस शादी में महज 30 मेहमान ही शामिल हुए थे। इसके अलावा बताया गया कि शादी में सामंथा ने लाल कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं राज बेहद सादा कपड़ों में नजर आए। शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया और इसकी खबर ज्यादा लोगों को नहीं दी गई।

उधर शादी के बीच ही राज की एक्स वाइफ श्यामाली डे ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया है। राज की एक्स वाइफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, ‘हताश लोग हताश करने वाले काम करते हैं।’ अब इस पोस्ट के आने के बाद से और ज्यादा चर्चा हो गई है कि क्या वाकई में राज शादी कर चुके हैं और इसकी जानकारी उनकी एक्स वाइफ को भी है।

वहीं सामंथा की बात करें तो सामंथा ने इससे पहले नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी की थी और फिर शादी के 4 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। उधर नागा चैतन्य भी दूसरी शादी शोभिता धूलिपाला से कर चुके हैं और अब सामंथा ने भी फैमिली मैन के डायरेक्टर संग अपना घर बसा लिया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें