शादी की खुशियां बदली मातम में, बर्रों के हमले से सेवानिवृत्त हवलदार की मौत
कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के गांव किनौड़ी खैराबाद में मध्य प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त हवलदार अतर सिंह खेत पर पानी लगाने गए थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे जब वह पानी लगा रहे थे, तभी एक पेड़ पर बर्रों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बर्रों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले।
बर्रों ने सेवानिवृत्त हवलदार को बुरी तरह से घेर लिया और उन पर चिपट गईं। कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जब गांव से कई लोग आए, तब उन्होंने आग जलाकर बर्रों को भगाया। गंभीर अवस्था में अतर सिंह को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे कुलदीप की बारात रविवार को सैफई जानी थी। इस दुखद घटना के कारण शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अतर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम के समय गमगीन माहौल में बारात गई।
UP Board Exam 2026: 81 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, राजकीय स्कूलों का बढ़ा कद, 4 दिसंबर तक दें आपत्ति
एटा: दो बच्चों को कमरे में बंद कर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, एटा पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्ट!
एटा में दिल दहला देने वाला हादसा: मिट्टी की ढाय गिरी, बच्चों को बचाते हुए महिला की मौत, तीन घायल
