0

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, HPSC का नाम लेकर फंसाया; पुलिस जांच में जुटी

By Dec 9, 2025

फरीदाबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांधी कॉलोनी निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद शुभम वर्मा ने HPSC में नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात ग्रेटर फरीदाबाद निवासी मनोज से हुई, जिसने HPSC में जानकार होने का दावा किया। मनोज ने सुरजीत को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में विवेक त्रिपाठी से मिलवाया। विवेक ने शुभम की नौकरी लगवाने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की और दावा किया कि उसने पहले भी कई लोगों को बड़े पदों पर लगवाया है।

सुरजीत ने आरोपियों के बताए खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब नौकरी नहीं लगी, तो सुरजीत ने दबाव बनाया। आरोपियों ने 18 लाख रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन 12 लाख रुपये लौटाने से साफ मना कर दिया। रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों मनोज और विवेक त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

फरीदाबाद में बाढ़ पीड़ितों का पुनर्वास अटका: हाई कोर्ट के फैसले का इंतज़ार

साहूपुरा खादर गांव की पंचायत ने लतीफपुर और दुल्हेपुर के बाढ़ पीड़ितों को पंचायत की जमीन पर बसाने का प्रस्ताव अभी तक पारित नहीं किया है। गांव के सरपंच ने इस देरी का कारण पंजाब...
By Dec 9, 2025

फरीदाबाद: प्लॉट विवाद में पीड़ित पर केस दर्ज करने वाले SHO पर गिरी गाज, निलंबित!

फरीदाबाद के सेक्टर-85 में एक प्लॉट को लेकर हुए विवाद में खेड़ी पुल थाने के प्रभारी कुलदीप दहिया को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित की फरियाद सुनने के...
By Dec 9, 2025

फरीदाबाद में खौफ का दूसरा नाम बने आवारा कुत्ते! नगर निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, ऐसे करें शिकायत

फरीदाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक अब चरम पर है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने...
By Dec 9, 2025

साझा करें