0

जयगुरुदेव आश्रम में सत्संग: पंकज महाराज बोले- द्वापर में एक द्रौपदी का चीरहरण हुआ, आज नशे से हो रहे अनेक अत्याचार

By Dec 9, 2025

जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक भंडारा सत्संग मेले में रविवार को भंडारे के दौरान पंकज महाराज ने श्रद्धालुओं को मानव तन, सनातन विज्ञान, सुरत-शब्द की महिमा, शाकाहार, नशामुक्ति और मानवीय गुणों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार अत्यंत चिंतनीय हैं। द्वापर में एक द्रौपदी के चीरहरण से महाभारत हुआ था, आज नशे के कारण अनेक घटनाएं हो रही हैं। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, इससे बचने का एकमात्र उपाय महात्माओं की शरण ग्रहण करना है। मंगल भवन अमंगलहारी का अर्थ स्पष्ट करते हुए पंकज महाराज ने कहा कि मानव तन जीवात्मा के कल्याण का आधार है और उसे दुखों, पापकर्मों और चौरासी के बंधन से बचाता है।

उन्होंने बताया कि शरीर के दसवें द्वार पर स्थित जीवात्मा सुरत शब्द योग के माध्यम से प्रभु से मिलन कर सकती है। यह ज्ञान संत महात्माओं के सत्संगों में मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के तीन प्रकार के गुरु होते हैं माता-पिता, शिक्षक एवं आध्यात्मिक गुरु। आध्यात्मिक गुरु ही जीव को सुरत शब्द का भेद बताते हैं। सत्संग मन की सफाई करता है और व्यक्ति को सही दिशा देता है। गुरु महाराज के शाकाहार, सदाचार और मद्यनिषेध अभियान को समाज तक पहुँचाना हर अनुयायी का कर्तव्य है। शाकाहार और नैतिकता से ही समाज में वैचारिक क्रांति और रामराज्य की स्थापना संभव है। आगामी 5 दिसंबर को पंकज महाराज गाजीपुर में न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करेंगे। वहीं 3 से 5 मार्च तक आश्रम में होली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पंकज महाराज ने जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर में पूजा एवं प्रसाद तैयार करने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजन कर दया दुआ मांगी। मंदिर में पूजन कार्यक्रम 2 दिसंबर तक निरंतर चलेगा। सत्संग में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें