शनि देव की नाराजगी के 5 संकेत: अगर दिख रहे हैं ये लक्षण, तो हो जाएं सावधान!
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव (Shani Dev) की पूजा-अर्चना करने से न्याय के देवता प्रसन्न होते हैं और कारोबार में वृद्धि होती है, लेकिन शनि देव के नाराज होने पर कई संकेत मिलते हैं, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आइए आपको बताएंगे कि शनि देव के नाराज होने के संकेतों के बारे में।
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शनि देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव के नाराज होने पर जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शनि देव की नाराजगी के संकेत
1. लगातार आर्थिक नुकसान: अगर आपको लगातार व्यापार या नौकरी में नुकसान हो रहा है और धन संचय नहीं हो पा रहा है, तो यह शनि देव की नाराजगी का संकेत हो सकता है।
2. स्वास्थ्य समस्याएं: बिना किसी स्पष्ट कारण के लंबे समय तक बीमार रहना या बार-बार दुर्घटनाएं होना भी शनि के अशुभ प्रभाव को दर्शाता है।
3. पारिवारिक कलह: परिवार के सदस्यों के बीच लगातार झगड़े और तनाव का माहौल रहना, रिश्तों में कड़वाहट आना भी शनि देव की नाराजगी का संकेत माना जाता है।
4. कार्यों में रुकावट: अगर आपके बनते हुए काम अचानक बिगड़ने लगें और लाख कोशिशों के बाद भी सफलता न मिले, तो यह शनि दोष का लक्षण हो सकता है।
5. जूते-चप्पल का बार-बार खोना: ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि अगर आपके जूते-चप्पल बार-बार खो जाते हैं या टूट जाते हैं, तो यह शनि देव के नाराज होने का संकेत है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
