वाराणसी में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में गैंगस्टर अभिषेक यादव घायल
वाराणसी के फूलपुर में शनिवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर अभिषेक यादव के बीच हुई मुठभेड़ में अभिषेक यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। अभिषेक यादव गोवंश तस्करी के मामले में वांछित था और उस पर वाराणसी तथा चंदौली में छह मुकदमे दर्ज हैं।
यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस सिंधौरा रोड पर नागापुर के पास फरार बदमाश अभिषेक की तलाश कर रही थी। इससे पहले, शुक्रवार रात पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अभिषेक चकमा देकर भाग निकला था।
शनिवार रात पुलिस टीम को देखकर अभिषेक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभिषेक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
वाराणसी में 10 दिन तक ‘अंधेरा’ छाएगा! इस वजह से रोज 4 घंटे कटेगी बिजली
IIT BHU में बंपर प्लेसमेंट: 181 कंपनियों ने 716 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, 1.67 करोड़ का पैकेज
19 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! 200 साल बाद पूरी की वेदों की सबसे कठिन साधना, PM मोदी भी हुए मुरीद
वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, पिता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत
IIT BHU में प्लेसमेंट का जलवा: पहले ही दिन 17 छात्रों को मिले करोड़ों के ऑफर, टूटा रिकॉर्ड
काशी-तमिल संगमम् 4.0: उत्तर-दक्षिण का मिलन, काशी में उमड़ा दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ
निर्धारित गति के बावजूद हाईवे पर मौत का तांडव, वाराणसी में हरहुआ रिंग रोड बना ‘डेथ जोन’
