0

बुजुर्ग महिला की ‘कमजोरी’ का फायदा उठाकर नौकरानी ने UPI से उड़ाए 3 लाख रुपये, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

By Dec 9, 2025

गोरखपुर में एक नौकरानी ने अपने घर में काम करने वाली बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 3.05 लाख रुपये निकाल लिए। यह घटना बुजुर्गों की वित्तीय सुरक्षा के बारे में गंभीर सवाल उठाती है।

मोहद्दीपुर में रहने वाली ममता सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके यहां लगभग तीन साल से संतकबीरनगर की रहने वाली चंचल यादव काम करती थी। इसी दौरान उसकी सहेली खुशी सिंह भी मई-जून 2025 में काम पर आने लगी। ममता सिंह ने बताया कि वह मोबाइल फोन चलाने में दूसरों की मदद लेती थीं, जिस वजह से उनके पासवर्ड की जानकारी नौकरानी को भी थी।

पीड़िता के अनुसार, इसी कमजोरी का फायदा उठाकर खुशी सिंह ने दुकानों के क्यूआर कोड स्कैन कर उनके फोन से यूपीआइ पेमेंट किए और बाद में दुकानदारों से वही रकम नकद में ले ली। अलग-अलग तिथियों में इस तरीके से कुल 3.05 लाख रुपये खाते से गायब हो गए।

कैंट पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के औराडाड़ की रहने वाली खुशी सिंह के विरु़द्ध धोखाधड़ी व आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अंबुज हत्याकांड: दोस्तों के झूठ का पर्दाफाश, 48 घंटे की जांच ने सुलझाई गुत्थी, नाबालिग ने खोली पोल

लापता युवक अंबुज की हत्या का रहस्य उसके दोस्तों के लगातार इनकार और विरोधाभासी बयानों के कारण गहरा गया था। 26 नवंबर को घर से निकलने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो स्वजनों...
By Dec 9, 2025

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना पड़ा भारी, AI से आपत्तिजनक फोटो बना 2.80 लाख ठगे

गोरखपुर में एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने एआई का इस्तेमाल कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उसे ब्लैकमेल करके 2.80 लाख रुपये ठग लिए। गोरखनाथ थाना क्षेत्र...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर: शादी में दो गुटों में खूनी संघर्ष, बाराती को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

गोरखपुर में एक शादी समारोह उस समय खूनी संघर्ष का मैदान बन गया जब दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मामला सिंघड़िया स्थित एक मैरिज हॉल का है, जहां सोमवार...
By Dec 9, 2025

यूपी में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! दिसंबर में कोहरा और कोल्ड-वेव तोड़ेंगे रिकॉर्ड

नवंबर ने दिसंबर में पड़ने वाली ठंड की नींव तैयार कर दी है। कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है। दिसंबर के पहले दिन रिकॉर्ड 10 डिग्री सेल्सियस से कम न्यूनतम तापमान ने इसकी पुष्टि...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की टक्कर के बाद अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रायपुर गांव के पास सोमवार शाम को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी गुलाब साहनी...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर की शादियों में करोड़ों का बजट और आधुनिकता का तड़का, इवेंट प्लानर ने बदला अंदाज

गोरखपुर में शादियों का माहौल सबरंग से सराबोर है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शादियों में रचनात्मकता के रंग खिल रहे हैं, जिससे उत्सव और भी यादगार बन...
By Dec 9, 2025

तंबाकू नियंत्रण पर एम्स का बड़ा फैसला, दो संगठनों के साथ मिलकर करेगा शोध; पूर्वांचल को मिलेगा लाभ

एम्स ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए दो संगठनों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से तंबाकू नियंत्रण, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में सुधार...
By Dec 9, 2025

गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को बड़ी राहत, पंजीकरण और दवा वितरण की व्यवस्था में हुआ बदलाव, अब नहीं होगी भीड़

गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ओपीडी में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण पुरानी व्यवस्था में काफी असुविधा...
By Dec 9, 2025

साझा करें