दीपाटोली आर्मी कैंट में केबल चोरी का खुलासा: दीवार फांदकर चोरी करते दो गिरफ्तार, सेना की बढ़ी चिंता
रांची के दीपाटोली आर्मी कैंट क्षेत्र में पिछले दो से तीन महीनों से चल रही जेली फील्ड केबल (जेएफसी) चोरी की घटनाओं का खुलासा हो गया है। लगभग 20 किलोमीटर सैन्य संचार केबल चोरी होने के बाद सेना की ओर से लगातार सतर्कता बढ़ाई जा रही थी।
28 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे एक बार फिर संचार बाधित हुआ, जिसे जांचने के लिए रेजिमेंट की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तुरंत मौके पर पहुंची। गश्ती के दौरान टीम ने दो लोगों को कैंट की दीवार फांदकर केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपितों के पास से तांबे से युक्त जला हुआ जेएफसी केबल और काटने के औजार बरामद किए गए।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम चंदन गाड़ी और साहिल करकेट्टा बताया। घटना की सूचना तुरंत खेलगांव थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों आरोपितों और बरामद सामान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेना के अधिकारियों के अनुसार, लगातार केबल चोरी की घटनाओं से सैन्य संचार प्रभावित हो रहा था और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान में बाधा उत्पन्न हो रही थी। सेना की ओर से थाना प्रभारी को दिए गए लिखित आवेदन में आरोपितों तथा फरार साथियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ
रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर
विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया
झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस
विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल
झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग
