उत्तराखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण: बीएलओ करेंगे मतदाताओं से सीधा संपर्क!
प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने हर जिले में एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जो व्यक्ति उत्तराखंड की वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपनी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें मदद मिल सके।
प्रदेश में इस समय सभी जिलों में एसआईआर की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए अक्टूबर में जारी अनंतिम मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति को जांचने और बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति व निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों पर चर्चा करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ आनलाइन समीक्षा बैठक की।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलाधिकारी, इलेक्ट्रोल रोल आफिसर और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच सुनिश्चित करें। जो मतदाता वर्तमान में दूसरी जगह चले गए हैं, बीएलओ उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें चिह्नित करें। उन्होंने कहा कि इस तैयारी का उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को एसआईआर के समय कोई परेशानी न हो। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ अवेयरनेस ग्रुप बैग का गठन करने के भी निर्देश दिए हैं।
देहरादून में अब तेज रफ्तार वाहनों की खैर नहीं! 59 अत्याधुनिक कैमरे करेंगे निगरानी, कटेगा ऑनलाइन चालान
देहरादून में बड़ा फ्रॉड: लोन मिलते ही बंद कर दी कंपनी, 17 फर्म संचालकों ने यूको बैंक को लगाया 1.22 करोड़ का चूना
29 साल देश की सेवा करने वाले हवलदार सुनील कुमार का निधन, हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘उत्तराखंड @25’ पुस्तक का विमोचन, बताया राज्य के विकास का रोडमैप
गोरखपुर के लाल ने बढ़ाया मान! ABVP ने श्रीकृष्ण पांडेय को दिया ‘यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार’
एडीजी की फटकार के बाद हरकत में आई देहरादून पुलिस, एक दिन में अपहरण के 9 मुकदमे दर्ज!
महंगाई का तड़का! टमाटर हुआ ‘लाल’, शादी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान पर
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड! ऊधम सिंह नगर की रातें मुक्तेश्वर से भी सर्द, पारा गिरेगा और
