0

लखनऊ: अवध चौराहे पर भीषण जाम से हाहाकार, 20 मिनट का सफर एक घंटे में तय!

By Dec 9, 2025

लखनऊ के अवध चौराहे पर अंडरपास निर्माण के दौरान पाइपलाइन फटने से यातायात बाधित हो गया है। आलमबाग मार्ग बंद होने और डायवर्जन के कारण लोगों को लम्बे जाम का सामना करना पड़ रहा है। बेतरतीब ई-रिक्शा और ऑटो समस्या को और बढ़ा रहे हैं। राहगीरों और व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

राजेश रावत, लखनऊ। अवध चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य जारी है। सोमवार शाम निर्माण कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति की आठ इंच मोटी पाइप फट गई। अधिकारियों ने पाइप लाइन मरम्मत और उसे शिफ्ट करने के लिए अवध चौराहे से आलमबाग की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। कानपुर रोड से पारा और आलमबाग की तरह आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया गया। नतीजतन, अब लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ रहा है। बेतरतीब ई-रिक्शे और आटो लोगों की समस्या और बढ़ा रहे हैं। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने के बाद जलनिगम की टीम अब पाइप लाइन को आगे शिफ्ट करने में जुटी है। इसमें अभी कितना समय लगेगा यह स्पष्ट नहीं है। कार्य के चलते दारोगा खेड़ा से वाहनों को किसान पथ पर डायवर्ट किया गया है। दो और चार पहिया वाहनों को वीआइपी रोड से फतेह अली चौराहा होते हुए आलमबाग बस अड्डे की ओर जाने वाले सड़क पर डायवर्ट किया गया है।

इसी तरह आसपास की अन्य सड़कों पर भी डायवर्जन किया गया है। सड़कों पर हुए डायवर्जन और निर्माण कार्य अब लोगों के लिए समस्या का कारण बन रहा है। राहगीर लल्लन यादव ने बताया कि आलमबाग जाने के लिए काफी लम्बा सफर तय करना पड़ रहा है। डायवर्जन के कारण अवध चौराहे के पास काफी दूर तक जाम लग जाता है।

20 मिनट में तय होने वाली दूर भी एक घंटे में खत्म हो रही है। राहगीर मुन्ना उपाध्याय ने भी जाम से निजात की मांग की है। व्यापारी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि हंसखेड़ा पर उनकी दुकान है। घर से निकलने के बावजूद दुकान पहुंचने में रोज देर होती है। कानपुर रोड पर भी लग रहा लम्बा जाम

अधिकांश ई-रिक्शे, आटो और टेंपो अवध चौराहे की कानपुर रोड पर खड़े रहते हैं। सड़क घेरकर यह वाहन सवारियों को बैठाते और उतारते हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं। लोगों ने इन पर भी लगाम लगाने की मांग की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित विजयपुर में मंगलवार देर रात एक बेकरी में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बेकरी से ऊंची लपटें उठने...
By Dec 9, 2025

निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’

उत्तर प्रदेश सरकार बेकार पड़ी औद्योगिक भूमि पर फिर से उद्योग लगाने के लिए नई नीति ला रही है। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर दोबारा उद्योग...
By Dec 9, 2025

UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अब तक 12.69 करोड़ से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो गए हैं। यह कुल मतदाताओं का लगभग 82 प्रतिशत है।...
By Dec 9, 2025

लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’

लखनऊ की सड़कों पर लगे यातायात साइन बोर्ड आम लोगों के लिए असमंजस पैदा कर रहे हैं। इन बोर्डों पर कठिन भाषा और अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे यातायात नियमों को समझना...
By Dec 9, 2025

रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा

रेलवे ने नए सैलरी पैकेज के तहत एक रेलकर्मी के दुर्घटना में हुए निधन पर उनके आश्रित को एक करोड़ रुपये की इंश्योरेंस राशि का चेक प्रदान किया है। यह पहला मौका था जब उत्तर...
By Dec 9, 2025

यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य की जेलों में बंदियों को उनकी जाति के आधार पर कोई काम नहीं दिया जाएगा। यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट...
By Dec 9, 2025

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर संग्रहालय, खिलाड़ियों को भी मिलेगी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में लगभग 20 प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से दो जिलों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।...
By Dec 9, 2025

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी के इन 255 कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, जानें क्या है पात्रता

लखनऊ से मिली खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में केंद्रीयकृत सेवा संवर्ग के 255 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का निर्णय लिया है। यह फैसला उन कर्मचारियों...
By Dec 9, 2025

साझा करें