0

दो महिला BLO ने किया कमाल, शत प्रतिशत काम पूरा कर जीता SDM का दिल, मिली तारीफ और सम्मान!

By Dec 9, 2025

अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र में दो महिला बीएलओ ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में शत प्रतिशत अपना कार्य पूर्ण कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी और तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने दोनों बीएलओ को तहसील बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संवाद सूत्र, हसनपुर। तहसील क्षेत्र में दो महिला बीएलओ ने भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में शत प्रतिशत अपना कार्य पूर्ण कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी और तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने दोनों बीएलओ को तहसील बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसडीएम ने मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि एसआईआर जैसे जटिल कार्य में भी महिलाओं ने पुरुष बीएलओ को पछाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र 42 के गांव हिरनौटा की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता ने भाग संख्या 174 पर एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर अपलोड करा दिए हैं।

इसी तरह से ग्राम सुल्तानपुर वीरान के भाग संख्या 345 की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नईमा ने भी अपना एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर दिया है। उन्होंने दोनों महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अन्य लोगों को संदेश देते हुए कहा कि काम करने के दो तरीके होते हैं।

काम को बोझ समझिए और रोते रहिए या काम को खेल समझिए और खेल-खेल में काम को खत्म कर दीजिए। काम हमें हर हालत में खत्म करना हैं अब यह हम पर निर्भर है कि हम काम कैसे करते हैं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुफ्त जांच, मुफ्त दवाएं, फिर भी ताले में बंद ‘आरोग्य मंदिर’: मरीजों की ‘नो एंट्री’ की हकीकत

सरकार ने इलाज के अभाव में किसी मरीज की मृत्यु न हो और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 158 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलवा रखे...
By Dec 9, 2025

अमरोहा: संपत्ति के लालच में भाई ने बहन की हत्या की, रॉड से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

अमरोहा में संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर दी। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलियारपुर की है, जहां पिता की मौत के बाद भाई-बहन के बीच संपत्ति का...
By Dec 9, 2025

अमरोहा: प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाला 25 हजारी इनामी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

डिडौली पुलिस ने प्रेमिका के भाई को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 8 नवंबर को जोया में इस घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसने अपनी...
By Dec 9, 2025

साझा करें